Posts

Showing posts from December, 2012

युवा ...

जो सुनाने से अश्रु  बहा दे , वो बेजोड़ कहानी होती है । जो जल से ज्वाला भभका दे , वो ही तो जवानी होती है ।।             ------------*********------------ जो रच कर कविता का पाठ करे , वो कवियों की रवानी होती है । जो बहती धारा को उल्टा मोड़े  , वो मर्दों की जवानी होती ।।              ------------*********------------  जो धरती से अम्बर जोड़े , वो भारत के युवा का  भेजा है । जो मरते दम तक जय-जय बोले , वो भारत माँ का कलेजा है ।।            ------------*********------------ हम ऐसी माँ के बेटे है , जो खुद से राह बनाते है । जज्बात लिए अंगारों सा , बस मंजिल को बढ़ते जाते है ।।            ------------*********------------ हम है एक ऐसी शक्ति पुंज , जो मुश्किल को अंग-भंग कर देते है । जो खुल जाये जुबाँ सभा में तो , बुड्ढो को यंग कर  देते है ।।                                     ------------*********------------                                                                                                                            --------  आशीष पाण्डेय "देव"