Posts

शराब "कलयुग का अमृत"

इश्वर से भेंट कराने की, उच्चारण शुद्ध करने की, की दुनिया में नाम बढ़ाने की, यह दवा है एक ऐसी जनाब...                             जिसका नाम रखा हमने शराब... आलस्य को दूर भगाती है, दो बिछड़े दिलों को मिलाती है, ये दुःख की घड़ी को भुलाती है, सुख की गठरी है ये जनाब...                            जिसका नाम रखा हमने शराब... सुन्दर सी कली है ये शराब, महलों की परी है ये शराब, अम्बर से गिरी है ये शराब, धरती पे पली है ये जनाब.....                          जिसका नाम रखा हमने शराब... आँखों की ज्योति बढ़ाती है, चंचल काया को बनाती है, दो युगल प्रेमियों को मिलाती है, जीनें का मजा देती है जनाब... ...

मन का लहर

एक दिन एक दीवाने ने, पूछा अपनी दीवानी से, क्यों देख मुझे सब दीवाने, करते पसंद दूर चला जाने, क्यों देख मुझे सब जलतें हैं, गुस्से से दामन भरते हैं, क्यों नफ़रत है इतना मुझसे , है प्यार उनको जितना तुमसे, तब हंस कर दीवानी बोली, दिल का अपने आँचल खोली, दिल प्रेम हस्त से सहलाया, उसको जबाब फिर बतलाया, तुममें है इतनी गर्मी, देखने से तुम्हे न आती नर्मी, फिर पूरा बदन पिघलता है, अन्दर-अन्दर दिल जलता है, और मैं हूँ बर्फों की झिल्ली, एक शीतल प्रेम रस की झिल्ली, दिल देखकर के शीतल होता, और मन में प्रेम बीज बोता, पाने की सबको आकान्छा होती , सोचे गर पास मेरे होती, जुल्फों की छांव में सो जाता, जीवन भर शीतल हो जाता,                                            --------     आशीष पाण्डेय "देव"

उल्टी गंगा...

कल का भविष्य ऐसा होगा, सब वेद ग्रन्थ पैसा होगा  तब संतों की दुरगति होगी , औ लुच्चो की इज्जत होगी  सब पाप रीती अपनाएंगे, धर्म रीती को हटाएँगे वो पाप का खेला खेलेंगे, औ धर्म की इज्जत लूटेंगे अबला हो जाएगी बला, पुरुषों का करेगी हला-भला  लातों से बात करेंगी वो , पुरुषों  को  न जीने देंगी वो  औरतें रहेंगी ऑफिस में, पुरुष भोजन पकाएगा  थकी हुई लुगाई का,  रात में पैर भी दबाएगा   जो बुरी नज़र पुरुषों की हो, तो आंख उनकी फोड़ेंगी वो  जो गलत किया थोडा सा भी तो, हाँथ - पांव तोड़ेंगी वो  कशी-प्रयाग का नाम न होगा, घर का नाला संगम होगा  अध्ययन करेंगे अध्यापक, छात्रों से अध्यापन होगा  जिसको खुद का भी ज्ञान नहीं, वो होगा तपश्वी सन्यासी  जिसको यथार्थ का ज्ञान सही, वो होगा पापी सत्यानाशी  जब पाप देश में सना होगा, दुर्गति का भी दुर्गति होता होगा  जब सागर का पाप गहना होगा, तब मजबूरन हमें उल्टी गंगा  कहना होगा !!                             ...

कल का कलयुग

यह कथा नहीं एक सत्य कथा है , आने वाले कलयुग का नाम मिटा देने वाली , उस सतयुग के स्वर्ण सुख का  आयेगी ऐसी बयार, मिट जाएगा सब नामों निशान  सब वेद ग्रन्थ मिट जायेगा, बन जाएगा पापों का एक मिसाल  जब सावन में बारिश होगी, उसमें आगों की नमी होगी  ये धर्म नगरी जलती होगी, चरों तरफ आग-आग होगी कुछ दिन में प्रलय आ जायेगा, यम का काला  बादल छाएगा  ये विश्व धरा मिट जाएगी और अंगारे-अंगारों को खायेंगी                                                                    आशीष कुमार पाण्डेय  "देव"

हजार गुड अन्ना हजारी के

खुद शुख ना करे वो, दूसरो को शुख की नीद सुलाता है, भ्रस्टाचार अन्याय के खिलाफ, सदा ही वो चिल्लाता है, सभी न्याय के हकदारों को , न्याय की कुर्सी दिलाता है, अन्यायी, पापी, दुस्कर्मियों को, काल की नीद सुलता है,  जिसकी बातो को कोई ना सुने, उसकी भी बात उठता है, न्याय दिलाकर उनको भी, सुख की हँसी  हसता है, ऐसा देखकर पापियों दुस्कर्मियों की, कटती नहीं अब मस्ती है, सरकार भी जो गलत करे, तो जलती उसकी बस्ती है,  वो मातृभूमि का रखवाला, गरीबो के मुह का है प्याला, भ्रस्टाचार बुराइयों को, जलाने का है गोला, ज्वाला,  उठ जाओ प्यारे अब तुम भी, और दे दो उनका साथ,  रक्षा करने को जननी का, अब बढाओ हाथ से हाथ,                                                                     आशीष पाण्डेय "देव"

करम अपना-अपना...

किसी को है मिलाती घी चुप्पी रोटी, किसी को है सुखी रोटी को तरसना, यही है भाई करम अपना-अपना ... एक भाई दुसरे के, दुःख पर है हंसता, मरते प्यासे भाई पर, पानी भी नहीं छिड़कता एक को है मिलता, राजशी खाना, दुसरे को तो है भूखे ही मरना यही है भाई करम अपना-अपना ... कलयुग की ऐसी कड़ी की लड़ी में, मरना है प्यासे को पानी की झड़ी  में, नसीब नहीं है दुखिया को, पानी के भी छीटें पड़ना, सुखियों के सर पर है बहता, मीठे  पानी का सुन्दर झरना, यही है भाई करम अपना-अपना, यही है भाई करम अपना-अपना !!                                                                                ...

दहेज़ : एक सामाजिक कथा

अमीरों का ऐश गरीबों की मौत बनाती है , छीन के सुख बेचारों का दुःख सीने में भर देते है , बेचारे अपनी बेटियों को मजदूरी में बड़ा कर देते है, दहेज़ बिन करके विवाह मरने को खड़ा कर देते है, गरीबों की ना गरीबी समझे, वे मौज की हंसी उड़ाते है, दहेज़ के कारन बहुओं को , जिन्दा घर में जलाते है, माँ-बाप बेचारे बिलखाते, जब उनके दरवाजे आते है, उन लोगो के गाली सुनते, पुलिसों से पिटे जाते थे, दहेज़ लेना दुनिया का बन गया है एक शौक , हम सभी युवाओं को मिटाना है इसका खौफ,                                                                                                                   आशीष पाण्डेय"देव"