युवा ...
जो सुनाने से अश्रु बहा दे , वो बेजोड़ कहानी होती है ।
जो जल से ज्वाला भभका दे , वो ही तो जवानी होती है ।।
------------*********------------
जो रच कर कविता का पाठ करे , वो कवियों की रवानी होती है ।
जो बहती धारा को उल्टा मोड़े , वो मर्दों की जवानी होती ।।
------------*********------------
जो धरती से अम्बर जोड़े , वो भारत के युवा का भेजा है ।
जो मरते दम तक जय-जय बोले , वो भारत माँ का कलेजा है ।।
------------*********------------
हम ऐसी माँ के बेटे है , जो खुद से राह बनाते है ।
जज्बात लिए अंगारों सा , बस मंजिल को बढ़ते जाते है ।।
------------*********------------
हम है एक ऐसी शक्ति पुंज , जो मुश्किल को अंग-भंग कर देते है ।
जो खुल जाये जुबाँ सभा में तो , बुड्ढो को यंग कर देते है ।।
------------*********------------
-------- आशीष पाण्डेय "देव"

Comments
Post a Comment