कोई पागल समझाता है ...........
कोई पागल समझाता है,
कोई आवारा कहता है
मेरे इस प्यार के आलम को ,
मेरा दिल समझता है !
ये दिल तो प्यार में पागल ,
कुछ भी कह नहीं सकता
हजारों दर्दे गम सह ले ,
जुदाई सह नहीं सकता !!
मेरा फूटा करम पर तुम कभी पीछे नहीं मुड़ना
अपनी मीठी सी यादो से मेरे सपनो से तुम जुड़ना !!!!!
ये प्यासा प्यार का है , ये समुन्दर पी नहीं सकता ,
तुम्हारी याद की तन्हाई में भी जी नहीं सकता
कसमो और वादों से, बसा संसार है तू ही ,
मेरे इस प्यार की नैया की इक पतवार है तू ही
ये दिल पागल दीवाना है मचलता है मचलने दे ,
मेरे इस चाँद सी नगरी की इक हक़दार है तू ही !!!!!
आशीष पाण्डेय "देव "

Comments
Post a Comment