मुझे अपना बना लेना--------
मुझे अपना बना लेना , मुझे दिल में छुपा लेना
मेरे प्यार के बादल को , दिल में हइ छुपा लेना
मेरा अब नाम सूना होगा , मेरी कब्रे सूनी होंगी
मेरे इस प्यार की हर एक , नज्में सूनी होंगी
मेरे हर एक लफ्जों को , ज़रा दिल से समझ लेना
मेरे पास वक्त अब कम है, मुझे सीने से लगा लेना
ये दिल प्यार का दरिया है , लेकिन भर नहीं सकता
ये मेरे खून की गर्मी को, शीतल कर नहीं सकता
अपने हाथो में मेहंदी तुम लगा लेना मगर सुन ले ,
जो तुझको दे दिया मैंने , अब कोई दे नहीं सकता
मेरे इस दिल के बंधन को , कभी तुम तोड़ ना देना
इस बहती प्रेम की सरिता, के पथ को मोड़ न देना
मुझे मालूम है ये सब, इतना आसां नहीं लेकिन
मेरे अरमां भरे इस दिल की , डोरी तोड़ ना देना
आशीष पाण्डेय "देव "

Comments
Post a Comment