चाइना का च्यवनप्राश(हास्य)

एक बार एक व्यक्ति च्यवनप्राश खरीद रहा था. तभी एक सज्जन भाई वहां पर आते हैं और पूछते है अरे भाई क्या खरीद रहे हो? 
दूसरा बोला - च्यवनप्राश यार 
सज्जन - कौन सी कंपनी का 
दूसरा बोला -च्यवनप्राश तो च्यवनप्राश इसमें कौन सी कंपनी?
सज्जन बोला ----

अरे अजनबी मेरे भाई,
तू उसकी महिमा जान न पाई 
जब सब चीजों का दम हो टाईट
तो वह उनसे करता है फाइट 

जब महंगाई हलचल मचाई
बात करने में दिक्कत लाई
तब वह निकल कर सामने आया 
अपने साथ सस्ता मोबाईल लाया 

थी उसमें बड़ी ही खटकरम 
न बजता था गाना, न आता था दम 
अब देखो बजता है गजब का सरगम 
लिए हुए इसको क्या दिखते हैं हम 

दूसरा बोला -

दिलवादे भाई हमको भी 
कोई चाइना का च्यवनप्राश 
जो सस्ता हो बढ़ीयां भी हो  
और लगे घर वालों को भी झकाश

सज्जन - 

तू कहता है तो दिलवाता हूँ 
मैं चाइना से ही तेरे लिए च्यवनप्राश मंगवाता हूँ
तू खायेगा उसको एक बार 
तंदुरुस्त दिखेगा बार-बार 

बन जायेगा तू हनुमान 
दिखेगा बिलकुल आलीशान 
ताकत का तेरे थाह नहीं 
बन जायेगा तू पहलवान सही 

जा करके सज्जन दूकानदार से देशी चोटा दिलवाता 
थोडा खाना और थोडा सा पुरे शरीर में लगा कर सो जाना 
सुबह उठकर तू बेटा 
दिखेगा बिलकुल भीम सामना.

                                                                आशीष पाण्डेय "देव"







Comments

Popular posts from this blog

हजार गुड अन्ना हजारी के

तू कब मेरी होगी? नहीं जनता _ _ _

शराब "कलयुग का अमृत"